• Home
  • News
  • Gold Price Today, 27 April 2021: सोने में आई तेज गिरावट, सर्राफा बाजार में दाम 450 रुपये तक गिरे, चांदी भी टूटी
post

Gold Price Today, 27 April 2021: सोना एक बार फिर सस्ता होने लगा है. MCX पर बीते चार ट्रेडिंग सेशन से सोना वायदा में गिरावट देखने को मिल रही है. चांदी में भी गिरावट का रुख है. वायदा बाजार के अलावा सर्राफा बाजार में भी सोना और चांदी सस्ते हुए हैं.

Written By newsonline | Ahmedabad | Published: 2021-04-27 11:55:26

Gold, Silver Rate Update, 27 April 2021: सोने की कीमतों में पिछले हफ्ते से गिरावट आना शुरू हुई, जो कि इस हफ्ते भी जारी है. MCX पर सोना पिछले चार ट्रेडिंग से कमजोर हो रहा है. सोने से ज्यादा कमजोरी चांदी में दिख रही है. 

MCX Gold: सोमवार को MCX पर सोने के जून वायदा में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला. इंट्रा डे में सोना 47650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा और 47250 तक टूटा भी. हालांकि अंत में ये बिल्कुल फ्लैट होकर बंद हुआ. आज भी MCX पर सोने का जून वायदा गिरावट के साथ कारोबार करता दिख रहा है. MCX पर सोना इस वक्त 47420 के इर्द गिर्द ही घूम रहा है. इस पूरे महीने की बात करें तो सोना अबतक 2800 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है.  

बीते हफ्ते सोने की चाल (19-23 अप्रैल)

दिन                      सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  47393/10 ग्राम
मंगलवार                 47857/10 ग्राम
बुधवार                    48228/10 ग्राम
गुरुवार                   47772/10 ग्राम 
शुक्रवार                  47532/10 ग्राम 

सोने की चाल (12-16 अप्रैल का हफ्ता)

दिन                        सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  46419/10 ग्राम
मंगलवार                 46975/10 ग्राम
बुधवार                   46608/10 ग्राम
गुरुवार                   47175/10 ग्राम 
शुक्रवार                  47353/10 ग्राम 

सोने की चाल (5-9 अप्रैल का हफ्ता)

दिन                        सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                   44598/10 ग्राम
मंगलवार                 45919/10 ग्राम
बुधवार                    46362/10 ग्राम
गुरुवार                    46838/10 ग्राम
शुक्रवार                   46593/10 ग्राम

सोना उच्चतम स्तर से करीब 8770 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था. अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 25 परसेंट तक टूट चुका है, सोना MCX पर 47420 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी 8770 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: जहां तक चांदी की बात है तो चांदी का मई वायदा भी सोमवार को काफी उतार चढ़ाव के साथ फ्लैट बंद हुआ. MCX पर चांदी का मई वायदा की आज सुस्त शुरुआत हुई है. चांदी 68600 के आस-पास ट्रेड कर रहा है. 

बीते हफ्ते चांदी की चाल (19-23 अप्रैल)

दिन                    चांदी (MCX - मई वायदा)    
सोमवार               68324/किलो  
मंगलवार             68745/किलो
बुधवार                70338/किलो
गुरुवार                69218/किलो   
शुक्रवार               68674/किलो 

चांदी की चाल (12-16 अप्रैल का हफ्ता)

दिन                    चांदी (MCX - मई वायदा)    
सोमवार               66128/किलो  
मंगलवार              67656/किलो
बुधवार                67638/किलो
गुरुवार                68540/किलो   
शुक्रवार               68684/किलो 

 

चांदी की चाल (5-9 अप्रैल का हफ्ता)

दिन                    चांदी (MCX - मई वायदा)    
सोमवार                64562/किलो  
मंगलवार              65897/किलो
बुधवार                 66191/किलो
गुरुवार                 67501/किलो    
शुक्रवार               66983/किलो

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 11380 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से 11380 रुपये सस्ती है. आज चांदी का मई वायदा 68600 रुपये प्रति किलो पर है.

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी

India Bullion and Jewellers Association यानी IBJA के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोना और चांदी सस्ता हुआ है. सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का रेट 47351 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि शुक्रवार को भाव 47806 रुपये था, यानी 450 रुपये सस्ता हुआ. इसी तरह चांदी सोमवार को 68425 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी, शुक्रवार को रेट 69152 रुपये थे, यानी 700 रुपये से ज्यादा रेट कम हुए. 

 

 

adv

Related News

post
post
post
post
post
post
post