भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) आज दोपहर 3:25 बजे भारतीय उपग्रह रीसैट-2बीआर1 और चार अन्य देशों के 9 सैटेलाइट लॉन्च करेगा
Written By newsonline | Ahmedabad | Published: 2019-12-11 14:24:42
श्रीहरिकोटा-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) आज दोपहर 3:25 बजे भारतीय उपग्रह रीसैट-2बीआर1 और चार अन्य देशों के 9 सैटेलाइट लॉन्च करेगा। यह प्रक्षेपण पीएसएलवी-सी48 रॉकेट के जरिए आंध्र प्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा। रीसैट-2बीआर1 रडार इमेजिंग अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है। यह बादलों और अंधेरे में भी साफ तस्वीरें ले सकता है।