• Home
  • News
  • नवजोत सिंह सिद्धू के निशाने पर अमरिंदर, MSP को लेकर अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार पर साधा निशाना
post

सिद्धू बोले पंजाब सरकार के पास गेहूं और चावल के अलावा किसी भी फसल खरीद का मॉडल नहीं

Written By newsonline | Ahmedabad | Published: 2020-10-20 11:05:50

चंडीगढ़
पंजाब सरकार केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में एक विधेयक पेश करने की योजना बना रही थी, वहीं दूसरी तरफ नवजोत सिंह सिद्धू ने इस मुद्दे को लेकर अपनी ही पार्टी को निशाने पर लिया। कांग्रेस नेता सिद्धू ने कांग्रेस सरकार की फसल खरीद मॉडल की आलोचना की। यह दूसरी बार है जब सिद्धू ने अपनी ही पार्टी पर इस मुद्दे को लेकर हमला किया।

नवजोत सिद्धू (Navjot Sidhu) और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। अकसर अपने बयानों के जरिए अमरिंदर की सरकार को आड़े हाथों लेने वाले सिद्धू ने राज्य सरकार के फसल खरीद मॉडल की आलोचा की है।

कृषि बिलों पर अमरिंदर के खिलाफ यह बोले सिद्धू
सोमवार को सिद्धू ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास फसलों के खरीद का मॉडल ही नहीं है। उन्होंने कहा, 'आज, पंजाब में गेहूं और चावल के अलावा किसी अन्य फसल की सरकारी खरीद का मॉडल नहीं है। न ही हमारे पास (पंजाब सरकार) भंडारण क्षमता और विपणन क्षमता है। आज, केंद्रीय गोदाम खाली हैं। वह इस साल हमारे चावल खरीदेंगे फिर उसके बाद क्या होगा? हमारी तैयारी का समय सिर्फ एक-तीन साल है।'

4 अक्टूबर को भी निशाने पर थे अमरिंदर
आपको बता दें कि सिद्धू ने इसस पहले 4 अक्टूबर को भी कांग्रेस शासित अपनी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कृषि बिलों के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अमरिंदर सिंह के साथ सामने ही उनकी आलोचना की थी।

'
हिमाचल सेब खरीद सकता है तो हम फसलें क्यों नहीं'
सिद्धू ने मंच पर कहा था, 'अगर हिमाचल प्रदेश सेब खरीद सकता है तो हम फसलों की खरीद क्यों नहीं कर सकते? हम उन्हें एमएसपी क्यों नहीं दे सकते?' उन्होंने कृषि बिलों के खिलाफ केंद्र पर निशाना साधते हुए अमरिंदर सरकार को निशाने पर लिया तो पार्टी की मुसीबत और बढ़ गई। अब एक बार फिर से सिद्धू ने पंजाब सरकार को इसी मुद्दे पर घेरा है।