• Home
  • News
  • पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन
post

बीते कई दिनों से बीमार चल रहे पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का आज 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस बात की जानकारी पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।

Written By newsonline | Ahmedabad | Published: 2020-07-30 08:47:18

कोलकाता
पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का आज निधन हो गया। वह 78 साल के थे। बीते कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और इलाज के लिए वह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने ट्वीट कर दी जानकारीसोमेन मित्रा के निधन की खबर पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल के लिए जरिए साझा की है। कांग्रेस पार्टी ने लिखा- 'WBPCC के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कुछ समय पहले अंतिम सांस ली है। यह हमारे लिए बड़ी क्षति है, हमारी संवेदनाएं दादा के परिवार के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'बी

रविवार को तबीयत में थोड़ा सुधार हुआ था
सोमेन मित्रा का इलाज कोलकाता के एक निजी अस्पताल में चल रहा था और रविवार को जानकारी मिली थी कि उनकी तबीयत में कुछ सुधार हुआ है। डॉक्टर ने बताया था, 'उनकी तबीयत में सुधार है लेकिन किडनी संबंधी रोग के चलते उनके क्रिएटिनिन का स्तर अब भी बढ़ा हुआ है। उनके हृदय की हालत भी कमजोर है, लेकिन खतरे से बाहर है।' फिलहाल वह अब इस दुनिया में नहीं रहे।

adv

Related News

post
post
post
post
post
post
post