• Home
  • News
  • 33 अमीरों को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंचे मस्क, मुकेश अंबानी टॉप 10 से बाहर
post

कोविड-19 महामारी (Covid-19 pandemic) के कारण यह साल दुनिया के अधिकांश लोगों के लिए मुसीबत भरा रहा। लेकिन जहां तक दुनिया के टॉप धनकुबेरों की बात है तो उन्होंने इस साल दोनों हाथों से पैसा बनाया। इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) के फाउंडर एलन मस्क (Elon Musk) के लिए तो यह साल यादगार रहा

Written By newsonline | Ahmedabad | Published: 2020-12-30 11:37:27

भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) मुकेश अंबानी इस साल एक बार इस सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए थे। लेकिन इसके बाद से उनकी पोजीशन में गिरावट आई। उनकी इस साल 18 अरब डॉलर बढ़ी और वह 76.9 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ दुनिया के टॉप धनकुबेरों की सूची में 11वें स्थान पर हैं।

जेफ बेजोस, ऐमजॉन के सीईओ

ऐमजॉन के चीफ जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स के तौर पर साल की शुरुआत की और इस साल अपनी वेल्थ में 77 अरब डॉलर जोड़े। महामारी के कारण दुनियाभर में ई-कॉमर्स का चलन बढ़ा और बेजोस को इसका काफी फायदा हुआ। एक समय तो बेजोस की कुल संपत्ति 200 अरब डॉलर को पार पहुंच गई थी लेकिन इस समय उनकी कुल संपत्ति 192 अरब डॉलर है।

एलन मस्क, टेस्ला के फाउंडर

एलन मस्क (Elon Musk) के लिए तो यह साल यादगार रहा। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक इस साल उन्होंने 133 अरब डॉलर की कमाई की और 33 अरबपतियों को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए। नवंबर में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को तीसरे स्थान पर धकेल दिया। इस समय उनकी कुल संपत्ति 160 अरब डॉलर है।

बिल गेट्स, माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) ने इस साल 19 अरब डॉलर की कमाई की। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक इस समय उनकी संपत्ति 132 अरब डॉलर है और वह दुनिया को टॉप धनकुबेरों की सूची में बेजोस और मस्क के बाद तीसरे नंबर पर हैं।

बेर्नार्ड आरनॉल्ट, चेयरमैन LVMH Moët Hennessy

फ्रांसीसी बिजनसमैन और दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी गुड्स कंपनी LVMH Moët Hennessy के चेयरमैन ऑफ चीफ एग्जीक्यूटिव बर्नार्ड आरनॉल्ट की वेल्थ में इस साल 6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। कुल 111 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ वह दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स हैं।

मार्क जकरबर्ग, फेसबुक के सीईओ

अमेरिकन मीडिया के दिग्गज और फेसबुक (Facebook) के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की कमाई में कोरोना काल में 27 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। Bloomberg Billionaires Index इस समय वह 105 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

वारेन बफे, जाने माने निवेशक

जाने माने निवेशक वारेन बफे (Warren Buffett) एकमात्र ऐसे टॉप धनकुबेर रहे जिनकी वेल्थ कोरोना काल में घटी है। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक इस साल उनकी वेल्थ 3 अरब डॉलर घटकर 86.3 अरब डॉलर रह गई। इसके साथ ही वह टॉप टेन अमीरों की सूची में छठे स्थान पर खिसक गए।

लैरी पेज, कम्प्यूटर साइंटिस्ट

अमेरिकी कम्प्यूटर साइंटिस्ट और इंटरनेट उद्यमी लैरी पेज (Larry Page) की संपत्ति में इस साल 19 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक इस समय उनकी कुल वेल्थ 83.3 अरब डॉलर है। पेज ने सर्गेइ ब्रिन के साथ गूगल की स्थापना की थी।

स्टीव बाल्मर, अमेरिकी बिजनसमैन

अमेरिकी बिजनसमैन और निवेशक स्टीव बाल्मर (Steve Ballmer) की वेल्थ इस साल 23 अरब डॉलर बढ़ी। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ रहे बाल्मर की इस समय उनकी वेल्थ 81.2 अरब डॉलर है और वह दुनिया के टॉप टेन अरबपतियों की सूची में आठवें नंबर पर हैं।

सर्गेई बिन, गूगल के को-फाउंडर

Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक गूगल के को-फाउंडर सर्गेई बिन (Sergey Brin) की दौलत में इस साल 18 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। Bloomberg Billionaires Index की मानें तो इस समय उनकी कुल वेल्थ 80.7 अरब डॉलर है और वह नौवें स्थान पर काबिज हैं।

लैरी एलीसन, ओरेकल कॉरपोरेशन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन

ओरेकल कॉरपोरेशन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन लैरी एलीसन (Larry Ellison) की संपत्ति कोरोना काल में 20 अरब डॉलर बढ़ी। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक इस समय उनके पास 79.2 अरब डॉलर की वेल्थ है और वह टॉप टेन में आखिरी स्थान पर है।

मुकेश अंबानी, आरआईएल के चेयरमैन

भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की वेल्थ इस साल 18 अरब डॉलर बढ़ी और वह 76.9 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ दुनिया के टॉप धनकुबेरों की सूची में 11वें स्थान पर हैं। अंबानी इस साल एक बार इस सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए थे।

adv

Related News

post
post
post
post
post
post
post