• Home
  • News
  • साल भर में 15 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल! दिल्ली में रेट नई ऊंचाई पर
post

Petrol Price Today 09 February 2021 Updates: कच्चे तेल की कीमतें 60 डालर के पार चली गई हैं, जिसका असर ये होगा कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं. कोरोना काल में पहली बार कच्चा तेल 60 डॉलर के पार गया है.

Written By newsonline | Ahmedabad | Published: 2021-02-09 09:29:33

लगातार तीन दिन तक शांत रहने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज फिर बढ़ीं हैं. आज से पहले शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें 30-30 पैसे बढ़ीं थीं, जिसके बाद पेट्रोल दिल्ली में अपने ऑल-टाइम हाई पर बिक रहा था. वहीं मुंबई में डीजल के दाम भी रिकॉर्ड स्तर पर चल रहे हैं. 

आज पेट्रोल 31 पैसे से लेकर 35 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है, जबकि डीजल के दाम भी 35 पैसे तक बढ़े हैं. सोमवार को कच्चे तेल की कीमतें 60 डॉलर प्रति बैरल के पार चलीं गई. कोरोना संकट के दौरान ये पहली बार हुआ है कि कच्चा तेल 60 डॉलर के पार गया हो. जिसका असर पेट्रोल डीजल की कीमतों पर दिखना स्वाभाविक है. यानी आने वाले दिनों में अगर कच्चा तेल ऐसे ही बढ़ता रहा तो पेट्रोल डीजल के दाम आगे भी नहीं थमेंगे.  

दिल्ली में पेट्रोल महंगाई के नए आसमान पर 

दिल्ली में आज पेट्रोल 77.48 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जो कि अबतक का सबसे ऊंचा स्तर है, यानी दिल्ली में पेट्रोल इतना महंगा आज से पहले कभी नहीं हुआ. जबकि मुंबई में डीजल भी रोज नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है, मुंबई में डीजल 84 रुपये के पार चला गया है. मुंबई में आज पेट्रोल का रेट 93.83 रुपये, कोलकाता में  88.63 रुपये और चेन्नई में 89.70 रुपये प्रति लीटर है. जबकि दिल्ली में आज डीजल 77.48 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है. मुंबई में 84.36 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 81.06 रुपये और चेन्नई में 82.66 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है. 

नए साल में पेट्रोल-डीजल में लगी आग

जनवरी और फरवरी में सिर्फ 14 दिन ही पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए, लेकिन इसी दौरान पेट्रोल 3.59 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. 1 जनवरी को पेट्रोल का भाव 83.71 रुपये था, आज 87.30 रुपये प्रति लीटर है. इसी तरह दिल्ली में 1 जनवरी से लेकर आज तक डीजल 3.61 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. 1 जनवरी को दिल्ली में डीजल का दाम 73.87 रुपये प्रति लीटर था, आज 77.48 रुपये है. 

1 साल में पेट्रोल 15 रुपये महंगा हुआ

अगर आज की कीमतों की तुलना ठीक साल भर पहले की कीमतों से करें तो 8 फरवरी 2020 को दिल्ली में पेट्रोल का रेट 72.45 रुपये प्रति लीटर था, यानी साल भर में पेट्रेल 14.85 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. डीजल भी 8 फरवरी 2020 को 65.43 रुपये प्रति लीटर था, यानी डीजल भी साल भर में 12.05 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. 

4 मेट्रो शहरों में Petrol की कीमतें 
शहर             कल का रेट            आज का रेट          
दिल्ली            86.95                     87.30       
मुंबई             93.49                     93.83
कोलकाता      88.30                     88.63           
चेन्नई             89.39                    89.70     

4 मेट्रो शहरों में Diesel के दाम 

शहर            कल का रेट      आज का रेट 
दिल्ली            77.13                77.48
मुंबई              83.99                84.36
कोलकाता       80.71               81.06
चेन्नई              82.33               82.66

खुद देखिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम 

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल IOC आपको सुविधा देता है कि आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. आपके मोबाइल पर तुरंत आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट आ जाएगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOC आपको अपनी वेबसाइट पर देता है

 

adv

Related News

post
post
post
post
post
post
post