• Home
  • News
  • भारत में कोरोनावायरस केस अपडेट : भारत में नए COVID-19 केसों में 6.8 प्रतिशत की कमी, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 24,492 मामले
post

India Coronavirus Updates: स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 24,492 नए कोरोना मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 1.14 करोड़ हो गए हैं.

Written By newsonline | Ahmedabad | Published: 2021-03-16 11:42:51

नई दिल्ली: 

भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामलों में मंगलवार को कमी देखने को मिली है. कोरोना के नए मामलों में आज 6.8 प्रतिशत की कमी (सोमवार की तुलना में) आई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 24,492 नए कोरोना मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 1.14 करोड़ हो गए हैं. इस दौरान यानी बीते 24 घंटे में 131 लोगों की मौत हुई है. देश में अब तक 1,58,856 लोगों की जान वायरस की वजह से जा चुकी है.

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिकपिछले 24 घंटे में देश में 20,191 मरीज ठीक हुए. अब तक 1,10,27,543 लोग कोरोनावायरस को मात देने में सफल रहे हैं, जिससे रिकवरी रेट 96.64 प्रतिशत पर है. दैनिक आधार पर, नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से एक्टिव केस बढ़ गए हैं. देश में कोरोनावायरस के एक्टिव केस 2,23,432 हैं अर्थात् इतने लोगों को अभी इलाज चल रहा है.

COVID-19 के एक करोड़ 14 लाख मामले 411 दिन में

COVID-19, यानी कोरोनावायरस से फैलने वाली महामारी का प्रकोप पिछले एक साल से दुनियाभर में आतंक मचाए हुए है... हिन्दुस्तान में इस रोग की चपेट में आने वालों की तादाद पहली बार एक लाख, यानी 1,00,000 तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई, और देश में एक-एक लाख नए केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ने लगे... अब पिछले कुछ समय से संक्रमण फैलने की गति कुछ धीमी हुई है, और वैक्सीनेशन भी शुरू हो चुका है... भारत को एक करोड़ 14 लाख पुष्ट कोविड-19 मामलों का आंकड़ा पार करने में कुल 411 दिन लगे हैं...

तिथि

कुल मामले

समय लगा

19 मई

1,01,139

110 दिन

3 जून

2,07,615

15 दिन

13 जून

3,08,993

10 दिन

21 जून

4,10,461

8 दिन

27 जून

5,08,953

6 दिन

2 जुलाई

6,04,641

5 दिन

7 जुलाई

7,19,665

5 दिन

11 जुलाई

8,20,916

4 दिन

14 जुलाई

9,06,752

3 दिन

17 जुलाई

10,03,832

3 दिन

20 जुलाई

11,18,043

3 दिन

23 जुलाई

12,38,635

3 दिन

25 जुलाई

13,36,861

2 दिन

27 जुलाई

14,35,453

2 दिन

29 जुलाई

15,31,669

2 दिन

31 जुलाई

16,38,870

2 दिन

2 अगस्त

17,50,723

2 दिन

3 अगस्त

18,03,695

1 दिन

5 अगस्त

19,08,254

2 दिन

7 अगस्त

20,27,074

2 दिन

9 अगस्त

21,53,010

2 दिन

10 अगस्त

22,15,074

1 दिन

12 अगस्त

23,29,638

2 दिन

14 अगस्त

24,61,190

2 दिन

15 अगस्त

25,26,192

1 दिन

17 अगस्त

26,47,663

2 दिन

18 अगस्त

27,02,742

1 दिन

20 अगस्त

28,36,925

2 दिन

21 अगस्त

29,05,823

1 दिन

23 अगस्त

30,44,940

2 दिन

24 अगस्त

31,06,348

1 दिन

26 अगस्त

32,34,474

2 दिन

27 अगस्त

33,10,234

1 दिन

29 अगस्त

34,63,972

2 दिन

30 अगस्त

35,42,733

1 दिन

31 अगस्त

36,21,245

1 दिन

2 सितंबर

37,69,529

2 दिन

3 सितंबर

38,53,406

1 दिन

4 सितंबर

39,36,747

1 दिन

5 सितंबर

40,23,179

1 दिन

6 सितंबर

41,13,811

1 दिन

7 सितंबर

42,04,613

1 दिन

9 सितंबर

43,70,128

2 दिन

10 सितंबर

44,65,863

1 दिन

11 सितंबर

45,62,414

1 दिन

12 सितंबर

46,59,984

1 दिन

13 सितंबर

47,54,356

1 दिन

14 सितंबर

48,46,427

1 दिन

15 सितंबर

49,30,236

1 दिन

16 सितंबर

50,20,359

1 दिन

17 सितंबर

51,18,253

1 दिन

18 सितंबर

52,14,677

1 दिन

19 सितंबर

53,08,014

1 दिन

20 सितंबर

54,00,619

1 दिन

22 सितंबर

55,62,663

2 दिन

23 सितंबर

56,46,010

1 दिन

24 सितंबर

57,32,518

1 दिन

25 सितंबर

58,18,570

1 दिन

27 सितंबर

59,92,532

2 दिन

28 सितंबर

60,74,702

1 दिन

29 सितंबर

61,45,291

1 दिन

30 सितंबर

62,25,763

1 दिन

1 अक्टूबर

63,12,584

1 दिन

3 अक्टूबर

64,73,544

2 दिन

4 अक्टूबर

65,49,373

1 दिन

5 अक्टूबर

66,23,815

1 दिन

7 अक्टूबर

67,57,131

2 दिन

8 अक्टूबर

68,35,655

1 दिन

9 अक्टूबर

69,06,151

1 दिन

11 अक्टूबर

70,53,806

2 दिन

12 अक्टूबर

71,20,538

1 दिन

14 अक्टूबर

72,39,389

2 दिन

15 अक्टूबर

73,07,097

1 दिन

17 अक्टूबर

74,32,680

2 दिन

19 अक्टूबर

75,50,273

2 दिन

21 अक्टूबर

76,51,107

2 दिन

22 अक्टूबर

77,06,946

1 दिन

24 अक्टूबर

78,14,682

2 दिन

26 अक्टूबर

79,09,959

2 दिन

29 अक्टूबर

80,40,203

3 दिन

31 अक्टूबर

81,37,119

2 दिन

2 नवंबर

82,29,313

2 दिन

4 नवंबर

83,13,876

2 दिन

6 नवंबर

84,11,724

2 दिन

8 नवंबर

85,07,754

2 दिन

11 नवंबर

86,36,011

3 दिन

13 नवंबर

87,28,795

2 दिन

15 नवंबर

88,14,579

2 दिन

18 नवंबर

89,12,907

3 दिन

20 नवंबर

90,04,365

2 दिन

23 नवंबर

91,39,865

3 दिन

25 नवंबर

92,22,216

2 दिन

27 नवंबर

93,09,787

2 दिन

30 नवंबर

94,31,691

3 दिन

3 दिसंबर

95,34,964

3 दिन

5 दिसंबर

96,08,211

2 दिन

8 दिसंबर

97,03,770

3 दिन

12 दिसंबर

98,26,775

4 दिन

15 दिसंबर

99,06,165

3 दिन

19 दिसंबर

1,00,04,599

4 दिन

24 दिसंबर

1,01,23,778

5 दिन

28 दिसंबर

1,02,07,871

4 दिन

2 जनवरी

1,03,05,788

5 दिन

8 जनवरी

1,04,13,417

6 दिन

14 जनवरी

1,05,12,093

6 दिन

21 जनवरी

1,06,10,883

7 दिन

28 जनवरी

1,07,01,193

7 दिन

5 फरवरी

1,08,02,591

8 दिन

14 फरवरी

1,09,04,940

9 दिन

22 फरवरी

1,10,05,850

8 दिन

1 मार्च

1,11,12,241

7 दिन

7 मार्च

1,12,10,799

6 दिन

12 मार्च

1,13,08,846

5 दिन

16 मार्च

1,14,09,831

4 दिन

कुल मामलों में एक्टिव मरीज़ 1.95 प्रतिशत पर पहुंच गए हैं. वहींडेथ रेट 1.39 प्रतिशत पर है जबकि पॉजिटिविटी रेट यानी टेस्ट के दौरान संक्रमित निकलने की दर 2.8 प्रतिशत पर है.  पिछले 24 घंटों में 8,73,350 टेस्ट हुए. 15 मार्च तक कुल 22,82,80,763 नमूनों का परीक्षण किया गया है.

पिछले 24 घंटे में नए मामले- 24,492
अब तक कुल मामले- 11,409,831

पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मरीज- 20,191
अब तक कुल ठीक हुए मरीज- 1,10,27,543

पिछले 24 घंटे में हुई मौत- 131
अब तक हुई कुल मौत- 1,58,856

एक्टिव मामले- 2,23,432